कॉलेज प्रबंधक ने लगाई गुहार, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों से परिवार दहशत में
क्षेत्र के बसी गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर लगातार उत्पीड़न करने, धमकी देने और परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
कॉलेज प्रबंधक ने लगाई गुहार, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों से परिवार दहशत में
- पुलिस-प्रशासन में पकड़ बताकर लंबे समय से कर रहा प्रताड़ित, एसपी से सुरक्षा की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक ने एक व्यक्ति पर लगातार उत्पीड़न करने, धमकी देने और परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक राजपाल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति काफी समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति विद्यालय से जुड़ी निजी और गोपनीय जानकारियां जुटाकर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करता है और विभिन्न तरीकों से परेशान कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अपनी मजबूत पकड़ होने का दावा करता है। इसी का डर दिखाकर वह लगातार धमकियां दे रहा है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कई बार गंभीर परिणाम भुगतने और नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दे चुका है। राजपाल सिंह का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनका पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। उन्हें आशंका है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।