गौशाला में चारा काटते समय कर्मचारी का हाथ मशीन में फंसा, हालत गंभीर

रटौल नगर पंचायत की गोशाला में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चारा काटते समय एक कर्मचारी का हाथ मशीन में फंस गया। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गौशाला में चारा काटते समय कर्मचारी का हाथ मशीन में फंसा, हालत गंभीर

गौशाला में चारा काटते समय कर्मचारी का हाथ मशीन में फंसा, हालत गंभीर
- रटौल नगर पंचायत की गोशाला में हुआ हादसा, अफरा-तफरी का माहौल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत की गोशाला में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां चारा काटते समय एक कर्मचारी का हाथ मशीन में फंस गया। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कर्मचारी पंकज सैनी गोशाला में चारा काटने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ चारा काटने वाली मशीन में फंस गया, जिससे उन्हें गहरी चोटें आईं। घटना होते ही वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सहकर्मियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मशीन को बंद किया और किसी तरह पंकज सैनी को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के साथ ही घटना की सूचना नगर पंचायत अधिकारियों और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।