पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप

रटौल में घर के बाहर अभद्रता का विरोध करना भाई-बहन को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप

पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप
- शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, प्राथमिकी दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल में घर के बाहर अभद्रता का विरोध करना भाई-बहन को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रटौल निवासी नदीम ने मंगलवार को कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि छह सितंबर को वह अपनी बहन महकशा के साथ घर में बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नदीम, कलवा और जीशान घर के बाहर पहुंचकर अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर वह बहन के साथ बाहर आया और आरोपियों की हरकत का विरोध किया। आरोप है कि इस पर तीनों युवकों ने डंडों से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में भाई-बहन घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को आरोपियों से बचाया। आरोप है कि इसके बाद युवक पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि भाई-बहन से मारपीट के मामले में नदीम, कलवा और जीशान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।