रटौल में नेत्र आपरेशन शिविर में 17 मरीज आपरेशन को चयनित

रटौल आयोजित नेत्र आपरेशन शिविर में 176 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें 17 मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चयनित किया गया।

रटौल में नेत्र आपरेशन शिविर में 17 मरीज आपरेशन को चयनित

रटौल में नेत्र आपरेशन शिविर में 17 मरीज आपरेशन को चयनित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल आयोजित नेत्र आपरेशन शिविर में 176 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इनमें 17 मरीजों को निशुल्क आपरेशन के लिए चयनित किया गया।
शुभारम्भ नगर पंचायत चेयरमेन जुनैद फरीदी और सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वरदान आई अस्पताल की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की एएनएम आशा ने सहयोग किया। डा. ताहिर ने बताया कि 176 मरीजों की जांच की गई। इनमें मोतियाबिंद के 17, संक्रमण के 21, दृष्टिदोष के नौ और नाखूना के दो मरीज पाए गए। सभी को उपचार दिया गया। निशुल्क आपरेशन के लिए मरीजों को अस्पताल भेजा गया।