क्लब फुट के उपचार में जुटेंगी आशा कार्यकत्री
सीएचसी खेकड़ा पर शनिवार को जन्मजात दोष क्लब फुट (मुड़ा पैर) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आशा कार्यकत्रियों को इस जन्मजात बीमारी की पहचान और उपचार प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यकत्रियों ने अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का संकल्प लिया।
क्लब फुट के उपचार में जुटेंगी आशा कार्यकत्री
- जन्मजात मुड़े पैर का जिला अस्पताल में हो रहा है निशुल्क उपचार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी खेकड़ा पर शनिवार को जन्मजात दोष क्लब फुट (मुड़ा पैर) पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आशा कार्यकत्रियों को इस जन्मजात बीमारी की पहचान और उपचार प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यकत्रियों ने अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का संकल्प लिया।
यह सेमिनार अनुष्का फाउंडेशन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। सेमिनार का शुभारम्भ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। आरबीएसके के जिला मैनेजर डॉ. अनुज गेरा ने बताया कि आशा कार्यकत्रियां अपने क्षेत्र में नवजात शिशुओं की देखभाल करती हैं। यदि किसी परिवार में मुड़े पैरों वाला शिशु जन्म लेता है तो आशा तुरंत बीसीपीएम या आरबीएसके टीम को सूचना दे, ताकि बच्चे को समय रहते उपचार मिल सके। अनुष्का फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर अली फैजान ने बताया कि जिला अस्पताल में कमरा नंबर 15 में प्रत्येक गुरुवार को डिविजनल मैनेजर सौरभ कुमार की देखरेख में क्लब फुट से पीड़ित बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाता है। यह उपचार सामान्यतः काफी महंगा होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। सेमिनार में डॉ. दीप्ति चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर संदीप संधू, सविता सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी, बीसीपीएम शशि चौधरी समेत अनेक आशा संगिनी व कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।