खिलौने बेचने वाली महिला को बदनाम करने का आरोप

खेकड़ा कस्बे में खिलौने बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली एक महिला को धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के आरोप लगाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उसने परिवार सहित कस्बा छोड़ने की चेतावनी दी है।

खिलौने बेचने वाली महिला को बदनाम करने का आरोप

खिलौने बेचने वाली महिला को बदनाम करने का आरोप
- धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के झूठे आरोप लगाए जाने की शिकायत, कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में खिलौने बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली एक महिला को धर्म परिवर्तन और देह व्यापार के आरोप लगाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उसने परिवार सहित कस्बा छोड़ने की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक श्रमिक परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। रोजगार न होने के कारण महिला अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए मंदिरों के बाहर बैठकर खिलौने बेचती है। पीड़िता का कहना है कि उसके ही समाज के कुछ लोग उसे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं और उस पर धर्म परिवर्तन व देह व्यापार जैसे झूठे और अपमानजनक आरोप लगा रहे हैं। महिला ने बताया कि इन आरोपों से उसकी और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ा है और जीवन दूभर हो गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है, और आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।