कब्रिस्तान की दीवार निर्माण विवाद की जांच शुरू

खेकड़ा काठा रोड पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद की जांच सोमवार को प्रशासन ने शुरू कर दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार वंशिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से वार्ता की।

कब्रिस्तान की दीवार निर्माण विवाद की जांच शुरू

कब्रिस्तान की दीवार निर्माण विवाद की जांच शुरू
– काठा रोड से सुन्हैडा मार्ग पर स्थित है कब्रिस्तान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
काठा रोड पर स्थित कब्रिस्तान की दीवार निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद की जांच सोमवार को प्रशासन ने शुरू कर दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार वंशिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों से वार्ता की।
नायब तहसीलदार ने स्थल निरीक्षण के साथ ही विवाद से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपने पक्ष में बैनामा समेत अन्य कागजात प्रस्तुत किए, जिनसे संतुष्ट न होने पर नायब तहसीलदार ने निर्देश दिया कि फिलहाल कोई निर्माण कार्य न किया जाए। उन्होंने हल्का लेखपाल को रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मौके पर एक पक्ष से शौकत, महताब, शहजाद, सलीम, जबकि दूसरे पक्ष से अनंत यादव, राजकुमार यादव, बबली यादव, अजीत यादव और डा. महिपाल आदि मौजूद रहे।