घिटोरा गांव में गोलीबारी मामले में चार आरोपी भेजे गए जेल

घिटोरा गांव में दीपावली के दिन बच्चों के मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में गांव का युवक प्रवीण कुमार गोली लगने से घायल हुआ था।

घिटोरा गांव में गोलीबारी मामले में चार आरोपी भेजे गए जेल

घिटोरा गांव में गोलीबारी मामले में चार आरोपी भेजे गए जेल
- गोली से गांव का प्रवीण हुआ था घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
घिटोरा गांव में दीपावली के दिन बच्चों के मामूली विवाद के बाद हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में गांव का युवक प्रवीण कुमार गोली लगने से घायल हुआ था।
जानकारी के अनुसार, दीपावली की शाम प्रवीण कुमार बच्चों के लिए सामान लेने दुकान जा रहे थे। इसी दौरान दबंगों ने उन पर गोली चला दी। गोली प्रवीण के पैर में लगी, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों प्रवेश उर्फ कालू, मोहित, धर्मेंद्र उर्फ धर्मी और रितिक को खेकड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।