मुबारिकपुर के तालाबों पर अवैध कब्जे का आरोप, समाजसेवी ने उठाई आवाज

मुबारिकपुर गांव के समाजसेवी सुनील त्यागी ने गांव के सार्वजनिक तालाबों पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका सौंदर्यकरण कराए जाने की भी अपील की है।

मुबारिकपुर के तालाबों पर अवैध कब्जे का आरोप, समाजसेवी ने उठाई आवाज

मुबारिकपुर के तालाबों पर अवैध कब्जे का आरोप, समाजसेवी ने उठाई आवाज
- पीएम-सीएम से लेकर जिलाधिकारी तक भेजी शिकायत, तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने व सौंदर्यकरण की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर गांव के समाजसेवी सुनील त्यागी ने गांव के सार्वजनिक तालाबों पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका सौंदर्यकरण कराए जाने की भी अपील की है।
समाजसेवी सुनील त्यागी का कहना है कि गांव के तालाब वर्षों से जल संरक्षण, पशुओं के पानी तथा पर्यावरण संतुलन का प्रमुख साधन रहे हैं, लेकिन वर्तमान में कुछ लोगों द्वारा इन तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे न केवल तालाबों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, बल्कि गांव की जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि तालाबों पर कब्जे के कारण बरसात के दिनों में गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समाजसेवी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बागपत सहित अन्य उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि तालाबों की पैमाइश कराकर अवैध कब्जे तत्काल हटवाए जाएं और सरकारी भूमि को सुरक्षित किया जाए। साथ ही उन्होंने तालाबों का सौंदर्यकरण कर उन्हें पुनः जल संरक्षण के उपयोगी स्वरूप में विकसित करने की मांग भी उठाई है, जिससे भविष्य में जल संकट से बचा जा सके और गांव का पर्यावरण संतुलन बना रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आने वाले वर्षों में गांव को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।