नलकूप की दीवार उखाड़कर इलेक्ट्रिक सामान चोरी
खेकड़ा कस्बे के जंगल में दो किसानों के नलकूप से चोरों ने दीवार तोड़कर इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पीड़ित किसानों ने पुलिस को दी है।
नलकूप की दीवार उखाड़कर इलेक्ट्रिक सामान चोरी
- पीड़ित किसानों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जंगल में दो किसानों के नलकूप से चोरों ने दीवार तोड़कर इलेक्ट्रिक सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पीड़ित किसानों ने पुलिस को दी है।
अहिरान मोहल्ले के किसान शिवम यादव ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके नलकूप की दीवार उखाड़कर अंदर रखे इलेक्ट्रिक उपकरण चोरी कर लिए। इसके अलावा पास ही स्थित विनोद यादव के नलकूप से भी चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित किसानों ने कोतवाली पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।