बड़ागांव में पंचकल्याणक में जुटेंगे लाखों धर्मावलंबी

धर्मनगरी बड़ागांव में स्थित भक्ताम्बर तीर्थ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से आरंभ हो रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में देशभर से लाखों जैन धर्मावलंबी भाग लेंगे। शनिवार को मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश कर चुके हैं।

बड़ागांव में पंचकल्याणक में जुटेंगे लाखों धर्मावलंबी

बड़ागांव में पंचकल्याणक में जुटेंगे लाखों धर्मावलंबी
- भक्ताम्बर तीर्थ दिगंबर जैन मंदिर में 9 से 14 नवंबर तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
धर्मनगरी बड़ागांव में स्थित भक्ताम्बर तीर्थ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से आरंभ हो रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में देशभर से लाखों जैन धर्मावलंबी भाग लेंगे। शनिवार को मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश कर चुके हैं।
आयोजक समिति के अभिमन्यु जैन और सुभाष जैन ने बताया कि 9 व 10 नवंबर को गर्भ कल्याणक, 11 नवंबर को जन्म कल्याणक, 12 नवंबर को तप कल्याणक, 13 नवंबर को ज्ञान कल्याणक और 14 नवंबर को मोक्ष कल्याणक अनुष्ठान संपन्न होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चतुर्थ काल सम गुरूकुल की स्थापना की जाएगी और अर्हं वेदी की दिव्य रचना की जाएगी। साथ ही 108 जिन मंदिरों का अलौकिक स्वरूप निर्मित होगा, जिसमें अकृत्रिम और कृत्रिम जिनालय की अद्वितीय झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। छह दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संतगण और श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक व भक्तिभाव से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।