धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल, बुद्धि  का आशीर्वाद

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार को अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के धूम्रकेतु स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से बल, शक्ति, बुद्धि, तेज और तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान पंडाल गणपति के जयकारों से गूंज उठा।

धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल, बुद्धि  का आशीर्वाद

धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल, बुद्धि  का आशीर्वाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के श्रीगणेश महोत्सव में मंगलवार को अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के धूम्रकेतु स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से बल, शक्ति, बुद्धि, तेज और तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान पंडाल गणपति के जयकारों से गूंज उठा।
आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणपति के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा संपन्न कराई। इस दौरान ओंकारेश्वर, श्री, चौदह मातृका, नवग्रह, पंचांग पीठ, भद्र मंडल और प्रधान देव गणपति की पूजा-अर्चना की गई। भगवान गणपति को पंचामृत से स्नान कराकर वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, पंचामृत, फल, पंचमेवा और पुष्प अर्पित किए गए। फूल मालाओं से भगवान का भव्य शृंगार कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा और परिक्रमा की। शाम को आयोजित भजन संध्या में राजू दीवाना-टिन्नू मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप ने भगवान गणपति के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते और थिरकते रहे। पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आशु शर्मा, अर्मेन्द्र कुमार, सुनील रुहेला, तरुण गुप्ता, उमाशंकर वेद, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंघल, विनोद गुप्ता, अनिल त्यागी, मीनाक्षी स्वामी और धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।