गणपति के चंद्रभाल स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा वैभव

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के श्रीगणेश महोत्सव में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित पंडाल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के चंद्रभाल स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान से सुंदर रूप, वैभव, ऐश्वर्य और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। 

गणपति के चंद्रभाल स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा वैभव

गणपति के चंद्रभाल स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा वैभव
- श्रीगणेश महोत्सव में भजन संध्या पर जमकर थिरके श्रद्धालु
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के श्रीगणेश महोत्सव में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर स्थित पंडाल में श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के चंद्रभाल स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान से सुंदर रूप, वैभव, ऐश्वर्य और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। 
आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ओंकारेश्वर, श्री, चौदह मातृका, नवग्रह, पंचांग पीठ, भद्र मंडल और प्रधान देव गणपति का पूजन कराया। भगवान को पंचामृत स्नान कराकर वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, फल, पंचमेवा और पुष्प अर्पित किए गए। बताया कि चंद्रभाल स्वरूप की आराधना से सुंदर रूप, वैभव, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। शाम को राजू दीवाना टिन्नू मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप ने भजन संध्या में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। गायक नरेन्द्र शर्मा ने राधाष्टमी पर्व मनाते हुए कान्हा राधा के भजनों से समां बांध दिया। पूजन में धर्म संघ महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा,डॉ. दीपक धामा, डॉ. सोनल धामा, संजीव यादव, राजेंद्र यादव, गोलू, जीत, अविनाश, प्राचार्य नरेंद्र धामा, प्राचार्य अनिल त्यागी, संजय प्रजापति, कुलदीप शर्मा, राजू पांचाल, किन्नू रुहेला, रोहन प्रधान, ओमवती शर्मा, रेखा शर्मा, प्राचार्या मीनाक्षी स्वामीआदि ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना और परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।