कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी आरिश की हत्या
रटौल कस्बे के दस वर्षीय बालक आरिश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कुकर्म का विरोध करने पर आरिश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी और प्लास्टिक कट्टा बरामद किया है।
कुकर्म का विरोध करने पर की गई थी आरिश की हत्या
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे के दस वर्षीय बालक आरिश की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कुकर्म का विरोध करने पर आरिश की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरी और प्लास्टिक कट्टा बरामद किया है।
रटौल कस्बे में 16 अक्तूबर को दस वर्षीय आरिश अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। दो दिन बाद 18 अक्तूबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास आरिश का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिला था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। रविवार को पुलिस ने बाल अपचारी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आरिश को बहाने से खेतों की ओर ले गया था। वहां उसने अनुचित हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने और घटना की जानकारी परिजनों को देने की बात कहने पर आरोपी ने गुस्से में आकर आरिश पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त छुरी और प्लास्टिक कट्टा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।