रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
रटौल चौकी क्षेत्र के एक ढाबे पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
- रटौल के ढाबे का मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल चौकी क्षेत्र के एक ढाबे पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रटौल कस्बे के एक ढाबे पर रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया सेल बागपत और कोतवाली खेकड़ा पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान रटौल निवासी महताब के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में हड़कंप मचा रहा।