तहसील में भ्रष्टाचार न रुका तो एक सप्ताह में होगा बड़ा आंदोलन — भाकियू अखंड की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन (अखंड) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

तहसील में भ्रष्टाचार न रुका तो एक सप्ताह में होगा बड़ा आंदोलन — भाकियू अखंड की चेतावनी

तहसील में भ्रष्टाचार न रुका तो एक सप्ताह में होगा बड़ा आंदोलन — भाकियू अखंड की चेतावनी
- कानूनगो पर गंभीर आरोप, तहसील परिसर में किसानों ने दिया धरना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारतीय किसान यूनियन (अखंड) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि धारा 24 के तहत किसानों को अवैध रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं और उसके बाद एक अधिकारी के वाहन चालक के माध्यम से कार्रवाई रोकने के लिए सौदेबाजी की जाती है। यह भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण है, जिससे किसान वर्ग लगातार परेशान है। किसानों का कहना था कि तहसील में कई प्राइवेट व्यक्तियों को रखकर उनसे उगाही का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की शिकायतें पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन से भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में जगपाल सिंह, सुरेंद्र, सुभाष, पुष्पेंद्र, रिछपाल, नवल किशोर, रोबिन, अंकित, इमरान, हरपाल, शीशपाल समेत कई किसान शामिल रहे। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन किसानों ने साफ कहा कि इस बार आंदोलन केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा।