गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ

प्रदेश भर में चल रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को खेकड़ा क्षेत्र में बीएलओ सक्रिय नजर आए। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए और जरूरी जानकारी एकत्र की। इस अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।

गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ

गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जुटे बीएलओ
- राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चला घर-घर फॉर्म वितरण अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
प्रदेश भर में चल रहे गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत सोमवार को खेकड़ा क्षेत्र में बीएलओ सक्रिय नजर आए। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए और जरूरी जानकारी एकत्र की। इस अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने बीएलओ के साथ सहयोग करते हुए मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में भाग लिया। बीएलओ ने नागरिकों को फार्म भरने के निर्देश दिए, जिसमें एक ताजा फोटो के साथ नाम, पता और अन्य सामान्य जानकारी मांगी गई है। एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि यह अभियान चुनावी सूचियों को दुरुस्त और सटीक बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट कर रहे हैं ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार तक पुनः घर जाएंगे। सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें भरकर वापस देना आवश्यक है। एसडीएम ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान से जोड़े जाने का उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनविश्वास को बढ़ाना है। अभियान के दौरान नागरिकों से सहयोग और सटीक जानकारी देने की अपील की गई है ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूर्ण और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।