अखिलेश यादव से मिला बागपत सपा प्रतिनिधिमंडल
बागपत जिले के समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की।
अखिलेश यादव से मिला बागपत सपा प्रतिनिधिमंडल
– जनपद की समस्याओं से कराया अवगत, आमजन की मदद का मिला आश्वासन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बागपत जिले के समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया और त्वरित समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल खेकड़ा नगरपालिका के पूर्व सभासद राजेंद्र यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में बढ़ते क्राइम ग्राफ, हत्या, महिला अपराध, लूट और चोरी जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम जनता इन अपराधों से त्रस्त है और सुरक्षा की भावना खत्म होती जा रही है। राजेंद्र यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और मदद करने का आह्वान भी किया। प्रतिनिधिमंडल में महिपाल यादव (हरियाखेड़ा), सोनू यादव (बालैनी), चंद्रबोस, राजेश यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।