24 नवम्बर को प्रधानमंत्री आवास घेराव का एलान हथियार रखने के अधिकार की मांग भी उठी

हिंदूवादी संगठनों की आपात बैठक आयोजित हुई। जिसमें 24 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया गया। यह कार्यक्रम शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के नेतृत्व में किया जाएगा।

24 नवम्बर को प्रधानमंत्री आवास घेराव का एलान हथियार रखने के अधिकार की मांग भी उठी

तेजस न्यूज संवाददाता

24 नवम्बर को प्रधानमंत्री आवास घेराव का एलान
हथियार रखने के अधिकार की मांग भी उठी

मेरठ, 

 शास्त्री नगर स्थित एक आवास पर हिंदूवादी संगठनों की आपात बैठक आयोजित हुई। जिसमें 24 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के घेराव का कार्यक्रम घोषित किया गया। यह कार्यक्रम शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के नेतृत्व में किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार से “इस्लामिक जिहाद” पर विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने तथा सुरक्षा संबंधी नीतियों की समीक्षा की मांग की जाएगी। संगठन प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि बढ़ती चुनौतियों के मद्देनज़र भारत में नागरिकों को हथियार रखने की अनुमति के संबंध में अमेरिका जैसे मॉडल पर विचार किया जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि बदलते सामाजिक एवं सुरक्षा परिदृश्य में हिंदू समाज को अपने अस्तित्व और सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक संतों एवं संगठनों को व्यापक जनजागरण और आत्मरक्षा के विषय में एकमत होकर आगे आना होगा।

बैठक में नरसिंह वाहिनी की प्रदेश इकाई का गठन भी किया गया, जिसमें यशोदा यादव एडवोकेट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से नवीन त्यागी, सचिन सिरोही, यति धर्मानंद, यति अभयानंद, रवि चौहान, मनजीत चौधरी, शिवम गोस्वामी, प्रशांत गोस्वामी, संदीप चौधरी, राजीव शांडिल्य, राकेश शर्मा, हिमांशु चौधरी और कार्तिक हिंदू उपस्थित रहे।