धर्म संघ के पांडाल में विराजेंगे लालबाग के राजा

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा-बागपत के तत्वावधान में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के स्वरूप में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा धर्म संघ के पांडाल में विराजमान कराई जाएगी।

धर्म संघ के पांडाल में विराजेंगे लालबाग के राजा

धर्म संघ के पांडाल में विराजेंगे लालबाग के राजा
- भव्य शोभायात्रा के साथ होगी श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा बागपत के तत्वावधान में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भव्य शोभायात्रा के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के स्वरूप में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा धर्म संघ के पांडाल में विराजमान कराई जाएगी।
धर्म संघ खेकड़ा के महामंत्री चौधरी उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे श्री बालाजी मंदिर से ढोल-बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए अर्वाचीन इंटर कॉलेज खेकड़ा के प्रांगण में बनाए गए धर्म संघ के पांडाल में पहुंचेगी। यहां मंत्रोच्चारण के बीच पंडित सुभाष चंद्र शर्मा विधि-विधान से भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना कराएंगे। उन्होंने बताया कि भगवान गणपति की प्रतिमा दस दिनों तक पांडाल में विराजमान रहेगी। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जबकि शाम के समय भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। महोत्सव के समापन पर 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बैंड-बाजों के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिमा को बहते जल में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा।