खेकड़ा बाजार चौराहे स्थित शिव मंदिर का होगा नवीनीकरण, ‘महादेव चौक’ नाम रखने का प्रस्ताव

खेकड़ा कस्बे के मेन बाजार चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नवीनीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस चौकी परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे बने इस मंदिर को अब लाल पत्थरों से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही चौराहे का नाम “महादेव चौक” रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

खेकड़ा बाजार चौराहे स्थित शिव मंदिर का होगा नवीनीकरण, ‘महादेव चौक’ नाम रखने का प्रस्ताव

खेकड़ा बाजार चौराहे स्थित शिव मंदिर का होगा नवीनीकरण, ‘महादेव चौक’ नाम रखने का प्रस्ताव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मेन बाजार चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नवीनीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस चौकी परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे बने इस मंदिर को अब लाल पत्थरों से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही चौराहे का नाम “महादेव चौक” रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मंदिर के नवीनीकरण को लेकर समाजसेवियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्माण कार्य के लिए राजस्थान से लाल पत्थर मंगवाए गए हैं तथा विशेषज्ञ कारीगरों को भी बुलाया गया है। समाजसेवी सुशील ठेकेदार, कर्ण गौस्वामी और अजय वर्मा ने बताया कि मंदिर को पारंपरिक शैली में विकसित किया जाएगा, जिससे इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग तीन माह में पूरा होने की संभावना है। मंदिर के नवीनीकरण और चौराहे को “महादेव चौक” नाम देने के प्रस्ताव से शिव भक्तों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।