खेकड़ा में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन

खेकड़ा कस्बे में अवैध मिट्टी खनन के कारण फैल रहे धूल प्रदूषण से परेशान नागरिक ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। धड़ल्ले से चल रहे इस खनन से जेसीबी मशीनों और तेज रफ्तार ट्रैक्टरदृट्रॉलियों के कारण धूल के गुब्बार उठ रहे हैं, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

खेकड़ा में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन

खेकड़ा में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन
- उड़ती धूल से बढ़ा प्रदूषण, नागरिक ने जिलाधिकारी से लगाई रोक की गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में अवैध मिट्टी खनन के कारण फैल रहे धूल प्रदूषण से परेशान नागरिक ने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। धड़ल्ले से चल रहे इस खनन से जेसीबी मशीनों और तेज रफ्तार ट्रैक्टरदृट्रॉलियों के कारण धूल के गुब्बार उठ रहे हैं, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
कस्बे के निवासी राजू लखीराम ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल और खनन अधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि मौजा फखरपुर के पास बिना अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा है। बड़े-बड़े डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और जेसीबी मशीनें दिनभर मिट्टी निकालकर डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी के सामने की ओर ले जाती दिख रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर आम जनता के लिए खतरा बने हुए हैं। उड़ती धूल के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेषकर सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वाले नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। शिकायतकर्ता ने खनन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आर्थिक दंड और संबंधित भूमि मालिकों पर भी कानून सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।