युवक ने घर में घुसकर महिला से की बदसलूकी, पति ने दी तहरीर
बड़ागांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
युवक ने घर में घुसकर महिला से की बदसलूकी, पति ने दी तहरीर
- मंदिर जाते समय भी दी धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के पति के अनुसार, आरोपित युवक रविवार शाम उनके घर में घुस आया और उनकी पत्नी का हाथ पकड़कर बदसलूकी करने लगा। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पति ने बताया कि बाद में जब वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे, तो वही युवक रास्ते में सामने आ गया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।