सांकरौद में मकान पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में दो घायल

सांकरौद गांव में बैनामे के मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांकरौद में मकान पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में दो घायल

सांकरौद में मकान पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में दो घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव में बैनामे के मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सांकरौद गांव निवासी परविंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से 250 गज का मकान खरीदा था, जिसका विधिवत बैनामा भी उसके नाम पर दर्ज है। रविवार को परविंदर अपने परिवार के साथ मकान पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे और मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश करने लगे। परविंदर व उसके परिजनों ने जब अवैध कब्जे का कड़ा विरोध किया, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में परविंदर का भाई रविंदर और उसकी पत्नी घायल हो गए। रविंदर के सिर में गहरा घाव लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना परविंदर ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए  भिजवाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।