अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रटौल नगर पंचायत में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसं के अवसर पर रविवार सुबह रटौल नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर सहित कस्बे के लोगों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रटौल नगर पंचायत में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
- चेयरमैन हाजी मुंतजिर बोले- नियमित योग अपनाएं, शरीर रहेगा स्वस्थ और रोगमुक्त
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसं के अवसर पर रविवार सुबह रटौल नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर सहित कस्बे के लोगों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन रोगमुक्त रहता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। सुबह के समय किया गया योग न केवल शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपने जीवन का आधार बनाकर निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुब्बसिर चौधरी, मंसूर, सुएब, सचिन, महबूब, सभासद हसमत चौधरी सहित नगर पंचायत कर्मियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संदेश देने वाला रहा।