मुबारिकपुर से उठी आवाज—नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो

बागपत जनपद में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब गांवों तक पहुंचकर जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में मुबारिकपुर गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

मुबारिकपुर से उठी आवाज—नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो

मुबारिकपुर से उठी आवाज—नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो
- केटी विंग के कपिल त्यागी ने दिलाया नशे के खिलाफ लड़ाई का संकल्प, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जनपद में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब गांवों तक पहुंचकर जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी क्रम में मुबारिकपुर गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
बैठक में केटी विंग के अध्यक्ष कपिल त्यागी ने कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि ऐसा अभिशाप है जो धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशियों और भविष्य को तबाह कर देता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं जागरूक होने के साथ ही अपने आसपास के युवाओं को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशे के कारण किस तरह परिवारों की खुशियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों की बातों ने युवाओं को भी झकझोर दिया। बैठक में मौजूद युवाओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कपिल त्यागी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। गांव-गांव में जागरूकता पैदा कर सामूहिक प्रयास किए जाएं तो पूरे जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।