अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, खेकड़ा में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग हादसों में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि खेकड़ा कस्बे में एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, खेकड़ा में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, खेकड़ा में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
- रेल हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं से क्षेत्र में अफरा-तफरी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग हादसों में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि खेकड़ा कस्बे में एक व्यक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पहली घटना खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां 53 वर्षीय ओमवीर अपने पुत्र और पुत्रवधू को जनता एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन गया था। उन्हें ट्रेन में बैठाकर वह रेलवे ट्रैक से होते हुए वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक जनता एक्सप्रेस ट्रेन वहां आ गई और ओमवीर उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कस्बे के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी घटना गौठरा गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही कटकर मौत का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुँची और शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि महिला के शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद भी पहचान न होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। रेलवे ट्रैक पर बढ़ते हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की मांग की है।