खेकड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, दुकानदार फरार

खेकड़ा कस्बे में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका ने घटना के बाद परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

खेकड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, दुकानदार फरार

खेकड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, दुकानदार फरार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका ने घटना के बाद परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका घर का सामान लेने एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर ले जाकर छेड़छाड़ की। बालिका किसी तरह खुद को बचाकर घर लौट आई और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत बालिका के साथ कोतवाली पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, कस्बे के कुछ लोग मामले में समझौता कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार के समझौते से पहले आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।