यात्री भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
खेकड़ा कस्बे के पाठशाला मार्ग पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में यात्री भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
यात्री भरा टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला मार्ग पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सामने आई एक बाइक को बचाने के प्रयास में यात्री भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कस्बे से पाठशाला बस स्टैंड की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा थ्री व्हीलर टेंपो जैसे ही एक फैक्ट्री के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने बाइक आ गई। चालक ने टक्कर से बचने के लिए ब्रेक लगाए और दिशा मोड़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में मोहन, राजू, अशोक, राजेश सहित कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद फैक्ट्री कर्मचारियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।