सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर किया अवैध कब्जा

हसनपुर मसूरी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव के ही एक परिवार पर सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को तत्काल अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए है।

सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर किया अवैध कब्जा

सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर किया अवैध कब्जा
- हसनपुर मसूरी के ग्रामीणों ने तहसील में की शिकायत, अधिकारियों से कब्जा हटवाकर कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हसनपुर मसूरी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। गांव के ही एक परिवार पर सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को तत्काल अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए है।
हसनपुर मंसूरी के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल को बताया कि गांव के ही एक परिवार के लोगों ने मनमाने ढंग से सार्वजनिक मार्ग पर दीवार का निर्माण कर दिया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने दीवार बनाने से मना किया, तो आरोपी परिवार के लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और उन्हें धमकाते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सार्वजनिक संपत्ति पर किए गए इस अवैध कब्जे को तुरंत हटवाकर  गांव के लोगों के लिए रास्ता सुचारू रूप से खुलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने एसडीएम से तत्काल मौका मुआयना कर मार्ग को खुलवान के निर्देश दिए। ग्रामीणों में आनंद प्रधान, रकमसिंह, जयबीर सिंह, बलेराम, हरिओम, देवेंद्र कुमार, प्रकाश, दर्शन आदि शामिल रहे।