सुन्हैडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील का सामान उठा ले गए चोर
क्षेत्र के सुन्हैडा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर विद्यालय के मिड-डे मील कक्ष की खिड़की का सरिया काटकर भीतर घुसे और वहां रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य रसोई सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुन्हैडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील का सामान उठा ले गए चोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सुन्हैडा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर विद्यालय के मिड-डे मील कक्ष की खिड़की का सरिया काटकर भीतर घुसे और वहां रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य रसोई सामग्री चोरी कर ले गए। मामले में प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह के अनुसार विद्यालय गांव से बाहर जंगल क्षेत्र में स्थित है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय घटना को अंजाम दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर कमरे का सरिया कटा मिला और सिलेंडर, कूकर, भगोना, थाली, गिलास, चम्मच सहित मिड-डे मील से जुड़ा अन्य सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजकुमार व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाते हुए कहा कि सुनसान स्थानों पर स्थित स्कूलों में चौकीदारी व सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं विद्यालय प्रशासन ने चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।