नशे में टल्ली दो बाराती कार से टक्कर मारकर हुए गिरफ्तार

खेकड़ा कस्बे में शुक्रवार की रात शादी समारोह में आए दो बाराती नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाते हुए कोतवाली के पास खड़ी कार में टक्कर मार बैठे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवक पकड़ लिए और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया।

नशे में टल्ली दो बाराती कार से टक्कर मारकर हुए गिरफ्तार

नशे में टल्ली दो बाराती कार से टक्कर मारकर हुए गिरफ्तार
- भीड़ ने की धुनाई, कोतवाली में रात भर हवालात में रहे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शुक्रवार की रात शादी समारोह में आए दो बाराती नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाते हुए कोतवाली के पास खड़ी कार में टक्कर मार बैठे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवक पकड़ लिए और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हवालात में बंद कर दिया।
बड़ौत क्षेत्र से आई बारात में रमाला और सरूरपुर के दो दोस्त अपनी कार से शामिल होने पहुंचे थे। दोनों नशे में इतने टल्ली थे कि कोतवाली के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत काबू कर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद युवकों को छोड़ दिया गया।