पम्पलेट वितरण कर कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया
नवोदय लोक चेतना समिति खेकड़ा के तत्वाधान में शनिवार को कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। चौराहों पर पम्पलेट बांटे गए। दर्जन भर गांवों में नुक्कड सभा की।
पम्पलेट वितरण कर कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नवोदय लोक चेतना समिति के तत्वाधान में शनिवार को कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। चौराहों पर पम्पलेट बांटे गए। दर्जन भर गांवों में नुक्कड सभा की।
समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा ने बताया कि समिति पदाधिकारियों की टीम ने कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान में तहसील परिसर, पाठशाला बस स्टेंड आदि स्थानों पर जागरूकता बांटे। नुक्कड सभा में तम्बाकू के सेवन से बचने, धूम्रपान, गुटका, बीडी सिगरेट आदि से दूर रहने का आहवान किया गया। सांकरौद, हसनपुर मंसूरी, नूरपुर, सुभानपुर, डूंडाहैडा आदि गांवों में नुक्कड सभा कर जानकारी दी। प्रचार रथ को ब्लाक क्षेत्र में भ्रमण कराया। बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा।