मसूरी घूमने जा रहे युवकों की कार पलटी, चार गंभीर घायल
नोएडा की गौर यमुना सिटी से महिला मित्र के साथ मसूरी भ्रमण पर जा रहे तीन दोस्तों की तेज रफ्तार कार दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकला गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार चारों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मसूरी घूमने जा रहे युवकों की कार पलटी, चार गंभीर घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिला मित्र के साथ मसूरी भ्रमण पर जा रहे तीन दोस्तों की तेज रफ्तार कार दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकला गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार चारों युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार नोएडा की गौर यमुना सिटी निवासी शैलेंद्र, रुपेश और अमन अपनी महिला मित्र श्रुति के साथ गुरुवार सुबह कार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में हंसी-मजाक के दौरान तेज गति के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मवीकला गांव के समीप कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे वाहन चालकों ने घायलों को कार से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।