नशे के कारण कार चालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
खेकड़ा कस्बे के एक कार चालक की शादी समारोह के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अधिक नशा करने के कारण उसकी जान गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नशे के कारण कार चालक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एक कार चालक की शादी समारोह के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अधिक नशा करने के कारण उसकी जान गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार शाम कस्बे से मेरठ क्षेत्र के एक गांव में बारात गई थी। बारातियों को ले जाने के लिए दूल्हे पक्ष ने कई कारें किराए पर ली थीं। इनमें से एक कार चालक ने वधू पक्ष के यहां पहुंचने के बाद कथित रूप से अत्यधिक नशा कर लिया। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव कस्बे में लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं, पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।