बसी गांव में पशुओं की अल्ट्रासाउंड जांच कर दिया उपचार

बसी गांव में आयोजित पशु चिकित्सा बांझपन निवारण शिविर में पशुओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा के साथ उपचार मिला। विशेषज्ञों ने पशुपालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उचित उपचार संबंधी परामर्श दिया।

बसी गांव में पशुओं की अल्ट्रासाउंड जांच कर दिया उपचार

बसी गांव में पशुओं की अल्ट्रासाउंड जांच कर दिया उपचार
- पशुपालकों को मिला समग्र समाधान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसी गांव में आयोजित पशु चिकित्सा बांझपन निवारण शिविर में पशुओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा के साथ उपचार मिला। विशेषज्ञों ने पशुपालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उचित उपचार संबंधी परामर्श दिया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, कृषि विज्ञान केंद्र बागपत ने इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के सहयोग से बसी गांव में शनिवार को पशु चिकित्सा और बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया। शुभारम्भ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत ने किया। उन्होंने कहा कि प्रजनन संबंधी विकार तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका समाधान वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग से ही संभव है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित वर्मा ने पशुओं में बाँझपन के प्रमुख कारणों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि फॉस्फोरस, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, कोबाल्ट, आयरन एवं मैगनीज जैसे खनिजों की कमी, हीट पहचान में त्रुटियाँ तथा कृत्रिम गर्भाधान में देरी आदि बाँझपन की बड़ी वजह हैं। उन्होंने पशुपालकों को प्रतिदिन 50 ग्राम विटामिन एवं खनिज मिश्रण देने की सलाह दी, जिससे पशुओं की प्रजनन क्षमता में बड़ा सुधार संभव है। विशेषज्ञों ने पशुपालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया और उचित उपचार संबंधी परामर्श दिया। शिविर के दौरान 150 से अधिक पशुओं की अल्ट्रासाउंड जाँच, माइक्रोस्कोपी और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर संचालन में ग्राम प्रधान संजीव, श्याम सिंह, संतराम आदि ने सहयोग किया।
शिविर में ये विशेषज्ञ रहे मौजूद
विश्वविद्यालय से डा. अमित वर्मा, डा. प्रेम सागर मौर्या, डा. विकास सचान, डा. अरविंद सिंह, डा. अजीत कुमार सिंह, डा. गरिमा, डा. आशुतोष, डा. इशिता, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. राजेश कुमार, डा. विकास मलिक, डा. विवेक राज, डा. अनंत कुमार, पशु चिकित्सक डा. संजय गुप्ता।