जैन भक्ति आराधना में भजनों की छटा बिखरी

खेकड़ा कस्बे के निर्भय एक्लेव पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जैन भक्ति आराधना कार्यक्रम में संगीतमय भजनों की गूंज रही। धर्मावलम्बियों ने भावविभोर होकर श्रीजी की भक्ति में नृत्य किया।

जैन भक्ति आराधना में भजनों की छटा बिखरी

जैन भक्ति आराधना में भजनों की छटा बिखरी
- खेकड़ा के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भजनों पर झूमे धर्मावलम्बी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के निर्भय एक्लेव पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जैन भक्ति आराधना कार्यक्रम में संगीतमय भजनों की गूंज रही। धर्मावलम्बियों ने भावविभोर होकर श्रीजी की भक्ति में नृत्य किया।
कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे साध्वी सरस्वती माता के सानिध्य में शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र के संगीतमय उच्चारण और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद लगभग दो घंटे तक धार्मिक भजनों की मनोहर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अलंकर ग्रुप के हिमांशु जैन, दीपक सरगम और आर्यन जैन द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चौकी नमन का सौभाग्य प्रीति जैन व राजकुमार जैन रोहिणी, दिल्ली वालो को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में आरती की गई। आरती उपरांत सरस्वती माता ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में जनेश्वर दयाल जैन, अंकुश जैन, सचिन जैन, राजेश जैन, परमेश्वर, संदीप, मनोज जैन, नरेश जैन, लाजपत जैन, रीना जैन, दीपा जैन, मंजू जैन आदि धर्मावलम्बी मौजूद रहे।