हनुमान जयंती पर भक्तिमय होगा माहौल, धूमधाम से मनाया जाएगा बजरंग बली का जन्मोत्सव
खेकड़ा कस्बे में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
हनुमान जयंती पर भक्तिमय होगा माहौल, धूमधाम से मनाया जाएगा बजरंग बली का जन्मोत्सव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मुबारिकपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर और जैन कॉलेज रोड के श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं यादव चौक स्थित बालाजी मंदिर में रात्रि के समय भव्य संगीत मय जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। हनुमान जयंती को लेकर सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आयोजक तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे कस्बे में उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।