आशा स्वास्थ्य विभाग की आंख-कान — डॉ. ताहिर

सीएचसी खेकड़ा पर आयोजित आशा क्लस्टर मीटिंग में अधीक्षक डॉ. ताहिर ने आशा कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। वे विभाग की “आंख और कान” की तरह कार्य करती हैं, इसलिए अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

आशा स्वास्थ्य विभाग की आंख-कान — डॉ. ताहिर

आशा स्वास्थ्य विभाग की आंख-कान — डॉ. ताहिर
- सीएचसी खेकड़ा पर क्लस्टर मीटिंग में आशा कार्यकत्रियों को दी गई जरूरी हिदायतें
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी खेकड़ा पर आयोजित आशा क्लस्टर मीटिंग में अधीक्षक डॉ. ताहिर ने आशा कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। वे विभाग की “आंख और कान” की तरह कार्य करती हैं, इसलिए अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
सीएचसी सभागार में हुई बैठक में डॉ. ताहिर ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का नियमित डोर-टू-डोर भ्रमण गांवों में किसी भी बीमारी को पनपने से पहले रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आशा कार्यकत्रियाँ स्वास्थ्य विभाग को गांवों से आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराती हैं, जिसके आधार पर विभाग समय रहते आवश्यक कदम उठाता है। उन्होंने आशाओं को जिम्मेदारी, समयबद्धता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और बीमारी की प्राथमिक जानकारी जुटाने के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने की सलाह दी। अधीक्षक ने कहा कि आशा कार्यकत्रियाँ ही गांव और स्वास्थ्य विभाग के बीच मजबूत कड़ी हैं, इसलिए उन्हें व्यवहार कुशलता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को प्रोत्साहित भी किया गया। बैठक में सीएमओ ऑफिस से पुखराज, बीसीपीएम शशि चौधरी, आशा संगिनी और सभी आशा कार्यकत्रियाँ मौजूद रहीं।