बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के बताए उपाय, 62 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
खेकड़ा कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं स्वास्थ्य गोष्ठी में छात्रों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के बताए उपाय, 62 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
- संस्कृत महाविद्यालय में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं स्वास्थ्य गोष्ठी में छात्रों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यदेव यादव और महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी समस्याओं के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आयोजित गोष्ठी में डॉ. सूर्यदेव यादव ने छात्रों को बदलते मौसम में होने वाले रोगों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार लेने के साथ नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्रों को बीमारियों से बचाव के विभिन्न उपाय भी बताए। शिविर के आयोजन में शिक्षक रामेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, सुनील तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, राकेश कुमार, राकेश तिवारी, मंजू शर्मा, नन्दराज आदि का सहयोग रहा।