बागपत में ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत प्रशासन ने एक विशेष ऑनलाइन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें जनपद के नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इसे मजबूत बनाए रखने के उपायों से अवगत कराया गया।
बागपत में ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श
- विशेषज्ञों ने दिए तनाव और नकारात्मक विचारों से निपटने के टिप्स
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बागपत प्रशासन ने एक विशेष ऑनलाइन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें जनपद के नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और इसे मजबूत बनाए रखने के उपायों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल, मनोवैज्ञानिक श्वेता सिंह, मनोचिकित्सक डॉ. अजय कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यशवीर सिंह और रॉबिन चौधरी सहित विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने नागरिकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से निपटने के टिप्स दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय मददगार हैं। दिन की शुरुआत एक बड़ी मुस्कान के साथ करें और सकारात्मक विचारों का बैंक बनाएँ। स्वयं से प्रेम करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, बाहरी दबावों से विचलित न हों। थोड़ा ठहरना, थोड़ा मुस्कुराना, थोड़ा आत्म-संवाद करना मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, नागरिकों को याद दिलाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य पर सलाह और परामर्श के लिए टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800 891 4416 पर कॉल किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कभी-कभी हम दुनिया बदलने की दौड़ में अपने भीतर के संसार को भूल जाते हैं, जबकि मन की शांति ही जीवन को सुंदर बनाने का सबसे बड़ा साधन है।