डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर ने निभाई सेवा भावना, कांवड़ियों के किए घावों की मरहम पट्टी

श्रावण मास में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला जब ऐतिहासिक पुरा महादेव मेले में मेला प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने स्वयं कांवड़ियों की सेवा कर मिसाल पेश की।

डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर ने निभाई सेवा भावना, कांवड़ियों के किए घावों की मरहम पट्टी

डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर ने निभाई सेवा भावना, कांवड़ियों के किए घावों की मरहम पट्टी
- पुरा महादेव मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर खुद रखी निगरानी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
श्रावण मास में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला जब ऐतिहासिक पुरा महादेव मेले में मेला प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने स्वयं कांवड़ियों की सेवा कर मिसाल पेश की। मंगलवार को मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर पहुंची। श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भोलेनाथ पर जलाभिषेक का क्रम बुधवार सुबह चार बजे से शुरू हुआ। इस दौरान मेले में स्थापित स्वास्थ्य शिविरों में हजारों कांवड़ियों को उपचार सुविधा दी गई। खास बात यह रही कि डॉ. यशवीर ने खुद कई शिवभक्तों के पैरों के घावों को साफ कर मलहम पट्टी की। उन्होंने सेवा भावना का परिचय देते हुए कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। डॉ. यशवीर ने मेला परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद चिकित्सा कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य शिविरों को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया। मेले में डॉ. आमिर पीएचसी प्रभारी, डॉ. सोनल, डॉ. मीना, डा. माधुरी, संजीव सांगवान, डा. गौरव, पंकज जोशी,

विजयपाल सिंह, प्रवेन्द्र कुमार, सतीश गिरी, पुलकित, विपिन कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहकर सेवाएं दी।