नशे में उत्पात मचाने वाले पति को पत्नी ने सिखाया सबक

खेकड़ा कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में घरेलू विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे पति को पत्नी ने जमकर सबक सिखाया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

नशे में उत्पात मचाने वाले पति को पत्नी ने सिखाया सबक

नशे में उत्पात मचाने वाले पति को पत्नी ने सिखाया सबक
- बेलन और डंडे से की पिटाई, घायल अवस्था में घर से निकाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में घरेलू विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे पति को पत्नी ने जमकर सबक सिखाया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
बताया गया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से शराब का आदी है। बुधवार देर शाम वह नशे में घर पहुंचा और बिना बात के हंगामा करने लगा। पत्नी और बच्चों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह और उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पत्नी ने पहले बेलन उठाया और फिर डंडे से पति की पिटाई कर दी। मारपीट में पति घायल हो गया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।