प्लाट की चारदीवारी क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने में चार पर मुकदमा
कस्बा रटौल में प्लाट की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
प्लाट की चारदीवारी क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने में चार पर मुकदमा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बा रटौल में प्लाट की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
रटौल निवासी इकबाल के अनुसार, 15 अक्टूबर को वह अपने प्लाट की नींव भरवाने का काम करा रहा था। इसी दौरान कस्बे के ही दो भाइयों समेत चार लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने प्लांट की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने इकबाल को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।