डीपीएस कांवेंट में सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिता

खेकड़ा कस्बे के डीपीएस कांवेंट स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता सम्मानित किए गए। अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।

डीपीएस कांवेंट में सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिता

डीपीएस कांवेंट में सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिता
- सम्मानित किए गए विजेता खिलाडी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के डीपीएस कांवेंट स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर विजेता सम्मानित किए गए। अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।
कस्बे के मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित डीपीएस कांवेट स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अतिथि आदर्श गुप्ता, जनेश्वर दयाल जैन, सुशीला सिंघल ने विजेताओं को आशीर्वाद और पुरूस्कार का वितरण किया। नर्सरी में आविशी, कुशाल, एलकेजी के कैफ, वंश, यूकेजी के कशिश, अंतिका, आहद, अरहान, वेदिका विजेता रहे। कक्षा एक में अविश, तृष, देव, काव्या, द्वितीय कक्षा में देवांशी, शिवाय, आयुष, युगराज, अभिनव, आयुष, रिया, आराध्या, आहिल, तीसरी कक्षा में लविश और दिया, कक्षा चार में नितिका, विनायक, अंशिका और अरहम, कक्षा पांच में दक्ष, वानी, कक्षा छह में दिवांशु, गौरी, गुनगुन, कक्षा सात में सादिया, अक्ष कक्षा आठ में ओवेश, इशिका, तनीषा, इशांत, सादिक और सूरज विजेता रहे। कक्षा नौ में दीपू और अक्ष ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंघल, प्रबंधक अभिलेश ने अतिथियों के साथ मिलकर विजेताओं को सम्मानित किया।