खैला ने हिसावदा को आठ विकेट से हराया
सुभानपुर गांव स्थित युवराज क्रिकेट स्टेडियम में चल रही तृतीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में खैला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिसावदा की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। खैला की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच ओवर शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
खैला ने हिसावदा को आठ विकेट से हराया
- ऋषभ ने 47 गेंदों में बनाए 96 रन, सोनू प्रधान ने लगाए लगातार छह छक्के
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर गांव स्थित युवराज क्रिकेट स्टेडियम में चल रही तृतीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में खैला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिसावदा की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। खैला की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच ओवर शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हिसावदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खैला की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 15 ओवर में 193 रन बनाकर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। खैला की जीत में ऋषभ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली। वहीं टीम के कप्तान सोनू प्रधान ने एक ओवर में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़कर दर्शकों में रोमांच भर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सोनू प्रधान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। इस मौके पर सपा नेता अजय त्यागी, योगेश शर्मा, हरिओम त्यागी, रेनू कुमार, रविंद्र प्रजापति और अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।