गुरुकुल विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

खेकड़ा कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुरुकुल विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

गुरुकुल विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
- देशभक्ति, लोकगीत, नृत्य और फूड स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि एडीएम विनीत उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन नीलम धामा, उद्यमी विनोद गोयल, एसडीएम निकेत वर्मा तथा पीएचसी प्रभारी डॉ. सोनल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। आर्मी सॉन्ग, कृष्ण लीला, वूमन शक्ति, गोविंदा गीत और मोबाइल एक्ट जैसी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं मेरे पापा, हरियाणवी लोकगीत, बम बम भोले और शिव तांडव नृत्य ने समां बांध दिया और दर्शकों की तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का मंच संचालन उपप्रधानाचार्या राखी झा सहित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल और खेल स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। पानीपुरी, चाट, सैंडविच, कुलचे सहित विभिन्न व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। बच्चों ने रिंग गेम, गिलास पिरामिड और बज वायर जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अनुशासन समिति के विपिन, सलीम, राहुल, संजय, पूर्णिमा और राखी का विशेष योगदान रहा। स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने भी अनुशासन बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता में कोरियोग्राफर ज्योति, रीमा, शिवांगी, दीपा, सरिता, याशिका, प्रीति, महिमा, दीप्ति, उन्नति और अंशु का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह के समापन अवसर पर प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।