मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने बूथ पर मनाई अटल जयंती, दी श्रद्धांजलि

। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गुरुवार को संगठनात्मक और अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे महानगर के प्रत्येक बूथ पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने बूथ पर मनाई अटल जयंती, दी श्रद्धांजलि

तेजस न्यूज संवाददाता

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने बूथ पर मनाई अटल जयंती, दी श्रद्धांजलि

अटल जयंती पर महानगर भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर किया पुष्पांजलि कार्यक्रम

गाजियाबाद।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गुरुवार को संगठनात्मक और अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे महानगर के प्रत्येक बूथ पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी मंडलों में यह आयोजन मंडल अध्यक्षों की देखरेख में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने राजनगर मंडल के बूथ संख्या 253 पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा मिठाई वितरित कर जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियों को स्मरण करते हुए कहा—
“छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता।”

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व, विचार और नेतृत्व आज भी देशवासियों व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिनके विचार आज भी राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रत्येक बूथ पर आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा देता है। भाजपा संगठन अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

राजनगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, डॉ. सागर कश्यप, अभिजीत मुखर्जी, मनोज गिरी, विशाल कश्यप, मनीष मित्तल, राजनाथ राम, हरीश राजौरा, बबलू सिंह, जुगनू ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में महानगर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।