गाजियाबाद में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, साढ़े सात लाख नाम हटेंगे

गाजियाबाद में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, साढ़े सात लाख नाम हटेंगे

तेजस न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, साढ़े सात लाख नाम हटेंगे

गाजियाबाद। जिले में मतदाता सूची को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत माना जा रहा है कि गाजियाबाद में करीब साढ़े सात लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे।

आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि लगभग 3 लाख 62 हजार से अधिक मतदाता जनपद छोड़कर अन्य जिलों में स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 63 हजार से ज्यादा मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज थे। इसके अतिरिक्त करीब 3 लाख 35 हजार मतदाताओं की पहचान सत्यापन के दौरान नहीं हो सकी, जिनके नाम भी सूची से हटाए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह सत्यापन के बाद और नियमानुसार की जा रही है। एसआईआर अभियान का सबसे अधिक प्रभाव साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलेगा, जहां से करीब 3 लाख 77 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने निर्धारित समयसीमा में एसआईआर फॉर्म जमा नहीं किया है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ नया आवेदन करना होगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कर लें।