शराब पार्टी में झगड़ा, युवक पर दोस्तों ने किया जानलेवा हमला
खेकड़ा कस्बे में शनिवार देर शाम शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक को उसके ही दोस्तों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
शराब पार्टी में झगड़ा, युवक पर दोस्तों ने किया जानलेवा हमला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शनिवार देर शाम शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक को उसके ही दोस्तों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार चार युवक आपस में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर अपने साथी निशाल पर लात-घूंसे और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।